प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन को पारदर्शी निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विकासखंड बहादराबाद की ग्राम पंचायत गढ़ में खुली बैठक आयोजित की गई। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस बैठक का उद्देश्य संभावित पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों से सीधे सुझाव और आपत्तियां प्राप्त करना था। बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी अनुज चौहान ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जावेद हसन पूर्व उपप्रधान मोहम्मद नफीस महावीर चौहान स्वराज सैनी ग्राम पंचायत सदस्य नाजरीन राव मुजीब राजकुमार सुमित जरावरे इब्राहिम वसीम तस्मीन अरशद शमशाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संभावित पात्र लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई गई। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सूची पहले ही पंचायत भवन के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई थी तथा इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कराई गई थी ताकि ग्रामीण निर्धारित समयावधि में अपने सुझाव अथवा आपत्तियां दर्ज करा सकें। खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने जांच के उपरांत प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निस्तारण करते हुए योजना के पात्रता मानकों की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी मानकों के अनुसार केवल वास्तविक रूप से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को इसका अनुचित लाभ नहीं मिलने दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेघर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों के माध्यम से पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक के दौरान कुछ ऐसे परिवार भी सामने आए जिनके कच्चे और अत्यंत जर्जर मकान रहने योग्य स्थिति में नहीं हैं। इन परिवारों ने योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने उनकी परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार जांच कर पात्र पाए जाने पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा अपनाई गई पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए उस पर अपनी सहमति व्यक्त की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
Spread the love