प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में 262 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही 27 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड और 75 लोगों की आभा आईडी भी बनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.हेमा असवाल ने 28 नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.धनेश्वरी ने 52 फिजीशियन डॉ.महेश जोशी ने 138 तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संजीव कटारा ने 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान 111 मरीजों के एक्स-रे किए गए जबकि 215 लोगों की विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांचें भी की गईं। इसके अलावा स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 27 पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा 75 लोगों की आभा आईडी भी तैयार की गई। विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल सजवाण डॉ.मोनिका सजवाण डॉ.मोहित सिंहमार दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अमित मैठाणी लेखाकार अमित नौडियाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love