Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस ने सोलर प्लांट से लाखों रुपये मूल्य का इन्वर्टर चोरी होने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई में करीब 3.50 लाख रुपये कीमत का 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर बरामद किया गया है। ग्राम लासी स्थित एस एंड एस एनर्जी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साइट सुपरवाइजर हरीश चन्द्र शेखर ने कोतवाली चमोली में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी द्वारा स्थापित 200 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट से अज्ञात व्यक्ति 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर चोरी कर ले गया है। चोरी गए इन्वर्टर की अनुमानित कीमत 3.50 लाख रुपये बताई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली चमोली प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ सुरागरसी पतारसी तथा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम लासी निवासी अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय थान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी गया 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद सामान में एक 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट उपनिरीक्षक संपूर्णानंद जुयाल हेड कांस्टेबल पुष्कर हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह कांस्टेबल अमित भंडारी तथा पीआरडी जवान राकेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *