Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत चमोली जनपद से 42 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को विशेष अध्ययन यात्रा के लिए रवाना हुआ। 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर्यटन प्रबंधन और स्वरोजगार के सफल मॉडलों से अवगत कराना है। गोपेश्वर बस स्टैंड से राज्य मंत्री हरक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल में शॉपकीपर्स स्ट्रीट वेंडर्स मार्केट एसोसिएशन के सदस्य तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एमएसएमई और सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ क्षेत्र में पर्यटन तीर्थाटन स्थानीय व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों और सुझावों के आधार पर चमोली जनपद में भी पर्यटन एवं स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। यात्रा के नोडल अधिकारी एवं जिला भेषज संघ के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि यह विशेष यात्रा 13 जुलाई को देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को देहरादून में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल विभिन्न विकास परियोजनाओं पर्यटन स्थलों और स्वरोजगार से जुड़े सफल मॉडलों का अध्ययन करेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी चंद्रकला बिष्ट सुशीला सेमवाल गीता बिष्ट शांति प्रसाद नौटियाल संजय कुमार विक्रम बर्त्वाल पवन राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *