प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में दूसरे दिन भी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 227 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं तथा विभिन्न गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक जांचें भी की गईं। शिविर के दौरान 68 लोगों की हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) तथा 68 लोगों की मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग की गई। सात गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई। इसके अलावा 10 एक्स-रे तथा 92 विभिन्न प्रकार की लैब जांचें भी की गईं। स्वास्थ्य जागरूकता के तहत 20 किशोरियों को मासिक धर्म एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 49 महिलाओं की सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की गई जबकि 68 लोगों की मुख कैंसर की जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त 10 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। 18 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग 32 लाभार्थियों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई गई तथा पांच पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर 15 जुलाई को भी जारी रहेगा और विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में सर्जन डॉ.भानु प्रताप ने 41 अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.अंबरीश कुमार सिंह ने 41 वरिष्ठ दृष्टिमितज्ञ शिव सिंह राणा ने 18 फिजीशियन एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.सुदेश ने 56 स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अमृता ने 8 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सीमा सिंह ने 12 दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग सक्सेना ने 16 तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.हर्षवर्धन सिंह रावत ने 15 मरीजों का उपचार कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Spread the love