प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत विकासखंड कर्णप्रयाग के कनखुल गांव में मंगलवार को बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 20 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कुल 280 ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त 22 जनशिकायतों में से सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। शिविर के माध्यम से कुल 131 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने 10 किसानों को स्प्रेयर एवं अन्य कृषि उपकरण वितरित किए तथा ई-केवाईसी किसान कार्ड सहित कृषि संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। उद्यान विभाग ने 5 लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े तीन मामलों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने पांच पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी औषधियां एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग ने आठ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। आयुष विभाग ने 32 तथा होम्योपैथिक विभाग ने 16 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों का पंजीकरण किया तथा विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे जनसेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान किरण कंडवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य भवान सिंह कंडवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड कर्णप्रयाग के कनखुल गांव में मंगलवार को बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 20 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कुल 280 ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त 22 जनशिकायतों में से सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। शिविर के माध्यम से कुल 131 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने 10 किसानों को स्प्रेयर एवं अन्य कृषि उपकरण वितरित किए तथा ई-केवाईसी किसान कार्ड सहित कृषि संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। उद्यान विभाग ने 5 लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े तीन मामलों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने पांच पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी औषधियां एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग ने आठ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। आयुष विभाग ने 32 तथा होम्योपैथिक विभाग ने 16 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों का पंजीकरण किया तथा विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे जनसेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान किरण कंडवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य भवान सिंह कंडवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।