प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा विभागवार जिम्मेदारियों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर शहीदों के अदम्य साहस बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण गरिमा अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया जाए तथा सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई स्वच्छता मंच सज्जा ध्वनि व्यवस्था पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के आवागमन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने गार्ड ऑफ ऑनर एनसीसी कैडेट्स की तैनाती अतिथियों के स्वागत जलपान तथा बैठने की समुचित व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा समय से सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कारगिल विजय दिवस के महत्व पर आधारित निबंध भाषण चित्रकला तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का भी निर्णय लिया गया ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति कर्तव्यनिष्ठा एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि 26 जुलाई से पूर्व विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा तथा विजेता प्रतिभागियों को शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं गणमान्य नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि शौर्य दिवस एवं कारगिल विजय दिवस का आयोजन भव्य अनुशासित एवं प्रेरणादायी रूप से संपन्न कराया जा सके। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी डॉ.सरिता पंवार ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संबंधित विभागों से अपेक्षा की कि उनके स्तर से उपलब्ध कराई जाने वाली सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं जिससे कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में सीओ सदर एसपी बलूनी मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंदर भंडारी शिक्षा विभाग से गणेश सकलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love