प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत बीकॉम एवं एमकॉम के विभिन्न सेमेस्टरों की संशोधित अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। यह निर्णय चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा की तिथियों से टकराव को देखते हुए लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.गौतम वीर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित कार्यक्रम के तहत बीकॉम द्वितीय चतुर्थ छठे एवं आठवें सेमेस्टर तथा एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में प्रमुख (मेजर) माइनर कौशल (स्किल) तथा वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर श्रीनगर तथा एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित डेटशीट के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारियां सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
आईटीईपी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जुलाई तक बढ़ी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो.ओ.पी.गुसाईं द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर तथा एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में संचालित बीए-बीएड बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक वही छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एनसीईटी-2026 परीक्षा में प्रतिभाग किया है। डीएसडब्ल्यू प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक गढ़वाल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न घटना की जांच को समिति गठित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न विषयों के पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों-श्रीनगर (चौरास परिसर) टिहरी देहरादून एवं दिल्ली-में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संचालन के लिए पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्ष पर्यवेक्षक कक्ष निरीक्षक नियंत्रण कक्ष के अधिकारी तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर (चौरास परिसर) टिहरी देहरादून एवं दिल्ली स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त नहीं हुई। विश्वविद्यालय ने बताया कि चौरास परिसर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी लेकिन उपलब्ध वैकल्पिक व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा संचालन पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। इसी दौरान लगभग दोपहर 12:30 बजे एक अभ्यर्थी ने स्वास्थ्य संबंधी कारण बताते हुए परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति मांगी। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने नियमानुसार संबंधित अभ्यर्थी की प्रश्न-पुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर-पत्रक सुरक्षित जमा कराकर उसे परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति प्रदान की। विश्वविद्यालय के अनुसार कुछ समय बाद उक्त अभ्यर्थी ने पुनः परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर परीक्षा देने की अनुमति मांगी लेकिन परीक्षा नियमावली में एक बार परीक्षा कक्ष छोड़ने के बाद पुनः प्रवेश का कोई प्रावधान नहीं होने के कारण उसे अनुमति नहीं दी जा सकी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर संबंधित अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तथा कुछ अन्य लोगों के साथ हंगामा करने का प्रयास किया। परीक्षा अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने पूरी स्थिति को संयम और प्रशासनिक दक्षता के साथ संभाला। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की सहायता ली गई जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और परीक्षा की शेष प्रक्रिया निर्धारित समय पर बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराई गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों से प्राप्त ओएमआर शीटों को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है वे 14 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित ई-मेल आईडी पर आवश्यक साक्ष्यों सहित अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ.प्रीतम सिंह नेगी ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार माध्यमों में परीक्षा से जुड़ी घटना को तथ्यों से इतर प्रस्तुत किया गया है जबकि विश्वविद्यालय के उपलब्ध अभिलेखों एवं पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के अनुसार पूरी परीक्षा प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष पारदर्शी एवं गोपनीय तरीके से संपन्न हुई है और इसकी शुचिता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों में प्रसारित सूचनाओं के मद्देनजर माननीय कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर एक जांच समिति गठित की गई है जिसकी अधिसूचना कुलसचिव द्वारा जारी कर दी गई है। समिति अगले एक-दो दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी जिसके आधार पर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत बीकॉम एवं एमकॉम के विभिन्न सेमेस्टरों की संशोधित अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। यह निर्णय चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा की तिथियों से टकराव को देखते हुए लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.गौतम वीर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित कार्यक्रम के तहत बीकॉम द्वितीय चतुर्थ छठे एवं आठवें सेमेस्टर तथा एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में प्रमुख (मेजर) माइनर कौशल (स्किल) तथा वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर श्रीनगर तथा एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित डेटशीट के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारियां सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। आईटीईपी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जुलाई तक बढ़ी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो.ओ.पी.गुसाईं द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर तथा एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में संचालित बीए-बीएड बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक वही छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एनसीईटी-2026 परीक्षा में प्रतिभाग किया है। डीएसडब्ल्यू प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक गढ़वाल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न घटना की जांच को समिति गठित