Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पौड़ी में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों संगठन विस्तार तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आयोजित पौड़ी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में कई जनप्रतिनिधियों‌समाजसेवियों एवं कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं प्रदेश मन की बात कार्यक्रम के संयोजक नलिन भट्ट ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग में पौड़ी जिला पूरे उत्तराखंड में चौथे स्थान पर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा सरल ऐप पर समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों विशेष रूप से हरेला पर्व सहित विभिन्न अभियानों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को श्रीनगर विधानसभा तथा 16 जुलाई को चौबट्टाखाल विधानसभा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद पौड़ी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक विधायक राजकुमार पोरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जबकि संचालन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया। बैठक में बूथ सशक्तिकरण संगठन विस्तार तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान भाजपा की रीति-नीति एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर राकेश गौरशाली के नेतृत्व में प्रदीप कुमार विनोद कुमार, राकेश कहेड़ा पूनम देवी (पूर्व प्रधान चवथ) मोनिका देवी गुड्डी देवी धूपा देवी ऊषा देवी (पूर्व प्रधान भिताई) अंकिता देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी नलिन भट्ट जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत विधायक राजकुमार पोरी जिला महामंत्री गणेश भट्ट महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बबीता रावत महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी मौर्य किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक डुकलान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश राठी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा जिला महामंत्री भक्ति शाह अगरोड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदोला पौड़ी नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल पौड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोषी देवी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *