Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर प्रतियोगी परीक्षाओं कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संवाद कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं कौशल विकास कार्यक्रमों तथा पठन-पाठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनका वृत्तिक मार्गदर्शन किया ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही दिशा का चयन कर सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं रोजगार योजना की भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्य लाभ आवेदन प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से उपलब्ध होने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यह भी जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय सेना मर्चेंट नेवी पुलिस तथा अन्य विभागों में भर्ती के लिए किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं एवं चयन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपने करियर और रोजगार से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली किशन रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *