Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 48 पैकेट किन्नू मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान रोशनाबाद स्थित बिजलीघर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48 पैकेट किन्नू मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपू यादव पुत्र घसीटेलाल निवासी बालामऊ कचौना जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी शनिदेव मंदिर के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को कांस्टेबल हरि सिंह एवं कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *