Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा बुक पेन तथा 1,510 रुपये की नकदी बरामद कर उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने टीन मार्केट रावली महदूद के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सट्टा बुक एक पेन तथा 1,510 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान अनूप पुत्र रामखिलावन निवासी बेनीगंज जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी झंडा चौक रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को कांस्टेबल रोहित कुमार एवं कांस्टेबल प्रदीप की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *