प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें एक मोटरसाइकिल पिरान कलियर क्षेत्र से चोरी की गई थी जबकि दूसरी हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत और अधिक पैसा कमाने के लालच में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को अरशद पुत्र असलम निवासी ग्राम बिजौली थाना मंगलौर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गोल्ड-ब्लैक रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल 28 अप्रैल 2026 को नई गंगनहर किनारे स्थित रॉयल पैलेस पिरान कलियर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान 13 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग कार्यालय धनौरी के पास से एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल जंगल में छिपाने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल हरियाणा के थाना यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी और वहां दर्ज मुकदमे से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर कलियर के मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली पुत्र सलीम निवासी ग्राम मुर्करबपुर थाना पिरान कलियर मूल निवासी ग्राम ननौता थाना ननौता जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी करता था और बरामद मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा यमुनानगर से चोरी की गई दूसरी मोटरसाइकिल बरामद की। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक कुंदन सिंह हेड कांस्टेबल इसरार अली हेड कांस्टेबल माजिद खान तथा हेड कांस्टेबल अनीश अहमद की टीम ने अंजाम दिया।
Spread the love