प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष विंग जिला चिकित्सालय बौराड़ी की पूरी टीम को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सुभाष चंद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर योग दिवस के सफल आयोजन जनजागरूकता गतिविधियों तथा योग के व्यापक प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सुभाष चंद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सत्यवीर रावत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सिद्धि मिश्रा चिकित्सा अधिकारी डॉ.करण पाल सिंह चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनोद रावत भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी मनोज सिंह रजनी सेमवाल विकास बिजल्वाण वैशाली जुयाल एवं सरिता खरोला शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में आयुष विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सुभाष चंद ने सम्मान के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी आयुष टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग भविष्य में भी योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से जनस्वास्थ्य संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
Spread the love