प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नीतिका खण्डेलवाल ने समीक्षा बैठक आयोजित कर निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस बैठक में जनपद के सभी उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहित विभिन्न तहसील स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
Spread the love