प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी को बुधवार को मां धारी देवी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने धारी देवी एवं कालियासौड़ क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम श्रीनगर के वार्ड संख्या-01 धारी देवी कालियासौड़ में उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी की ओर से लगभग 74.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल अधिष्ठापन एवं 100 किलोलीटर क्षमता के जलाशय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धारी देवी एवं कालियासौड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए यह पेयजल योजना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को देखते हुए इस योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं महापौर आरती भंडारी ने मां धारी देवी मंदिर परिसर में रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा हरेला पर्व के अंतर्गत आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए दोनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को हरा-भरा और संतुलित बनाए रखने की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी का दायित्व है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत वार्ड पार्षद राजेंद्र नेगी शुभम प्रभाकर भाजपा जिला प्रभारी नलिन भट्ट ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी अधिशासी अभियंता टीएस रावत रेंजर आयुषी पेटवाल मंदिर समिति के प्रबंधक पंडित लक्ष्मी प्रसाद पांडे पंडित राजेश पांडे रमेश पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी को बुधवार को मां धारी देवी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने धारी देवी एवं कालियासौड़ क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम श्रीनगर के वार्ड संख्या-01 धारी देवी कालियासौड़ में उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी की ओर से लगभग 74.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल अधिष्ठापन एवं 100 किलोलीटर क्षमता के जलाशय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धारी देवी एवं कालियासौड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए यह पेयजल योजना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को देखते हुए इस योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं महापौर आरती भंडारी ने मां धारी देवी मंदिर परिसर में रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा हरेला पर्व के अंतर्गत आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए दोनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को हरा-भरा और संतुलित बनाए रखने की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी का दायित्व है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत वार्ड पार्षद राजेंद्र नेगी शुभम प्रभाकर भाजपा जिला प्रभारी नलिन भट्ट ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी अधिशासी अभियंता टीएस रावत रेंजर आयुषी पेटवाल मंदिर समिति के प्रबंधक पंडित लक्ष्मी प्रसाद पांडे पंडित राजेश पांडे रमेश पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।