Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में भूपतवाला से पुराने एआरटीओ चौक तक अभियान संचालित किया गया, जिसमें नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भाग लिया। अभियान के दौरान सड़क फुटपाथ पुलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने लगभग 30 खोखे फड़ ठेली तथा झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुरक्षा और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों दुकानदारों एवं आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp