प्रदीप कुमार
भगवानपुर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम 14 जुलाई 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़कला तिराहा से दौड़बसी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज उर्फ काला पुत्र श्याम सिंह निवासी हसनपुर मदनपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल निर्मल जोशी तथा कांस्टेबल अरविन्द तोमर शामिल रहे।
Spread the love