प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों की जांच स्क्रीनिंग टीकाकरण तथा जनस्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान 49 लाभार्थियों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 49 लोगों की मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। आठ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई जबकि 10 मरीजों के एक्स-रे और 91 लाभार्थियों की विभिन्न प्रकार की लैब जांचें की गईं। इसके अलावा 20 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं किशोरी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए 38 महिलाओं की सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की गई जबकि 49 लाभार्थियों की मुख कैंसर की जांच भी की गई। किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए 13 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही दो लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत शिविर में 30 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई गईं जबकि दो पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत 16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भी बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने ज्योतिर्मठ विकासखंड के सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में सर्जन डॉ.भानु प्रताप अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.अंबरीश कुमार सिंह वरिष्ठ दृष्टिमितज्ञ शिव सिंह राणा फिजीशियन एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.सुदेश स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.अमृता तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.हर्षवर्धन सिंह रावत ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्रीय लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से काफी राहत मिली।
Spread the love