Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में इस माह का दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा पहले दिन 120 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। यह स्वास्थ्य शिविर 18 जुलाई तक संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित शिविर में पहले दिन 38 पुरुष एवं 82 महिलाओं सहित कुल 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 5 पुरुष एवं 9 महिलाएं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 4 पुरुष एवं 7 महिलाएं मधुमेह से ग्रसित पाई गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशपाल शाह ने बताया कि शिविर में 13 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच 5 महिलाओं की सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग 11 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग 41 लोगों के विभिन्न लैब टेस्ट 11 लोगों के एक्स-रे तथा 19 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। उन्होंने बताया कि माहवारी स्वच्छता पोषण देखभाल एनीमिया परिवार कल्याण ओरल हेल्थ और किशोर स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में 43 ग्रामीणों की काउंसलिंग भी की गई। इसके अलावा एक-एक आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड भी बनाए गए। विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.एस.के.द्विवेदी डॉ.किरण रावत डॉ.धनेश्वरी डॉ.महिला रावत के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशपाल शाह डॉ.राधिका डॉ.आशा एएनएम सोनिया सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *