प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली की पट्टी लस्या के ग्राम पंचायत बजीरा के ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों ने पुष्पेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध रुप से उप प्रधान निर्वाचित किया है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत उपप्रधानों के निर्वाचन की घोषणा होने के बाद लस्या पट्टी की बड़ी ग्राम पंचायत बजीरा के ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों ने बैठक कर पुष्पेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध उपप्रधान चुनकर एकता और आपसी सद्भाव का परिचय दिया। ग्रामीण दिलवरी लाल व सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रधान प्रतिनिधि भगत सिंह पुण्डीर ने बताया कि चुनाव से गांव के लोगों में आपसी प्रतिस्पर्धा एवं मतभेद पैदा हो जाता है। इसलिए ग्रामीणों एवं पंचों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर पुष्पेन्द्र सिंह राणा को उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है। ग्रामीणों की इस पहल का लोगों ने स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी सुनील दत्त शर्मा नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा दिलबरी लाल शिव सिंह भरत सिंह चौहान सरला देवी जानकी देवी सुनिता देवी सोनम देवी कविता देवी,कमल लाल आदि मौजूद थे।
