पैठाणी के राहू मंदिर को विश्वपटल पर लाने के लिए सांसद और मंत्री ने किए प्रयास जिलाधिकारी को दिए निर्देश
प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने तहसील पौड़ी क्षेत्रांतर्गत पैठाणी के राहू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। नवीं सदी में बने देश के एकमात्र राहू मंदिर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये हैं।सांसद अनिल बलूनी ने जिलाधिकारी को राहू मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु एक कंसल्टेंट हायर करने को कहा। उन्होंने कहा कि मंदिर के साथ-साथ इस गढ़वाल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। यह क्षेत्र प्रकृति,आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले इस रमणीक क्षेत्र को विश्वपटल पर लाया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे,साथ ही स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने पौड़ी में प्रस्तावित तारामण्डल को लेकर कहा कि 70 करोड़ की लागत से बन रहा यह तारामण्डल देश के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहू मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रतिबद्धता जाहिर की गयी है। उन्होंने बताया कि पौड़ी के आधा दर्जन से अधिक पौराणिक मंदिरों को आपस में जोड़कर एक सर्किट तैयार किया जाएगा। पैठाणी को नगर पंचायत बनाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स की सहमति की आवश्यकता है,ताकि पैठाणी क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान,तहसीलदार दीवान सिंह राणा,व्यापार मंडल अध्यक्ष पैठाणी नरेंद्र सिंह,मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Spread the love