Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली कार्रवाई में कोतवाली बदरीनाथ पुलिस ने देवदर्शिनी बैरियर पर चेकिंग के दौरान सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के बैग से 22 बोतल और हाफ अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में दो बोतल मैकडॉवेल्स नंबर-1 सेलिब्रेशन रम दो बोतल प्रेस्टिज ग्रीन व्हिस्की तथा 18 हाफ मैकडॉवेल्स नंबर-1 सेलिब्रेशन (उत्तराखंड मार्का) शामिल हैं। इस मामले में अरविन्द निरवाल निवासी सामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई को अति उपनिरीक्षक मुकेश कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल अनीश की टीम ने अंजाम दिया। दूसरी कार्रवाई में कोतवाली गोविन्दघाट पुलिस ने चामधार बैरियर (पांडुकेश्वर) क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आकाश कुमार निवासी कुमारगढ़ा थाना कनखल जनपद हरिद्वार को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। चमोली पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp