प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब 2 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी आफताब आलम निवासी गांधीनगर थाना कबीरनगर दिल्ली को जिला बागपत जेल से वारंट बी पर तलब किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर मेरठ के मवाना क्षेत्र से करीब 2 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चोरी की वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी सामने आए हैं। मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। बरामद आभूषणों को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी
आफताब आलम पुत्र मंजूर आलम निवासी शांति मोहल्ला गांधीनगर थाना कबीरनगर दिल्ली। बरामदगी करीब 2 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव चौहान उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर हेड कांस्टेबल युनुस बेग और कांस्टेबल देवेश कुमार शामिल रहे।
Spread the love