प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टिहरी राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराड़ी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों में कोई भी कार्मिक अनुपस्थित नहीं मिला तथा विद्यालय निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होते पाए गए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षकों से भी शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराड़ी में छात्र संख्या लगातार घट रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंध समितियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए छात्र संख्या बढ़ाने और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण कर वहां संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम की समीक्षा की। प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं बल्कि विशेष रूप से सुदूर क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संस्थान के कला एवं संस्कृति कक्ष पुस्तकालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य दीपक रतूड़ी सहित संस्थान के शिक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love