प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर (अ.जा.) में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सभागार में आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें तथा पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद 14 अगस्त से 11 सितम्बर 2026 तक नोटिस जारी करने तथा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जनपद हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख प्रकाशित किया जा चुका है। मतदाता सूची बीएलओ तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है वह संबंधित क्षेत्र में निवास नहीं करता अथवा नाम पता या अन्य विवरण में त्रुटि है तो उसके संशोधन अथवा विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जनपद हरिद्वार में कुल 12,46,219 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 6,64,795 पुरुष 5,81,323 महिला तथा 101 अन्य मतदाता शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों तथा एएसडी (Absent, Shifted Dead) सूची का भी परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से उपलब्ध कराई गई सूचियों का अध्ययन कर समयबद्ध रूप से सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बैठक में अवगत कराया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी बीएलओ एवं एईआरओ के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। प्राप्त सभी आपत्तियों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो सके। बैठक में यह भी बताया गया कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। अब तक प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में विधायक भगवानपुर ममता राकेश सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली तहसीलदार दयाराम वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सुशील सत्य राव सिंह अंजली जोशी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एईआरओ बीएलओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love