प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने शनिवार को भगवानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया अभिलेखों की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं और विभिन्न कार्यों को लेकर आने वाले क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों और प्रकरणों का तत्परता के साथ समाधान किया जाए तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। आयुक्त आनंद स्वरूप ने तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर होने वाले संभावित अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की नियमित निगरानी की जाए और अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तत्काल नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि जलभराव भूस्खलन कटाव अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्रशासन पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएं और प्रभावित परिवारों को बिना विलंब आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान तहसील अधिकारियों ने आयुक्त को राजस्व कार्यों की प्रगति जनसुनवाई व्यवस्था अतिक्रमण निरोधक अभियान तथा मानसून के मद्देनजर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी तहसीलदार दयाराम जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love