प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। थाना नन्दानगर क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को थाना नन्दानगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को विकास पुत्र शिवालाल निवासी ग्राम नारंगी थाना नन्दानगर उम्र 24 वर्ष बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही थाना नन्दानगर में भारतीय न्याय संहिता तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। प्रभावी कार्रवाई के चलते घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी विकास पुत्र शिवालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल अनूप चौहान तथा चालक जगमोहन सिंह।
