प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2026 की रात्रि को कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं गश्त के दौरान शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति को शराब के नशे में दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोप में गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी मोटरसाइकिल यूके-12जी-5967 को सीज कर दिया। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं सुरेन्द्र सिंह बर्त्वाल पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बर्त्वाल निवासी ग्राम कपरोली पोस्ट खोला थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल सुमन राणा पुत्र आनंद राणा निवासी संगम विहार चौरास थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल जिसे ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने शांति व्यवस्था भंग करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
