Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टिहरी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली चंबा और थाना घनसाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार एक हजार रुपये के इनामी स्थायी गैर-जमानती वारंटी समेत दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली चंबा पुलिस की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में कोतवाली चंबा पुलिस ने स्थायी गैर-जमानती वारंटी हिमानन्द पंत पुत्र राखी राम निवासी ग्राम कोटद्वारा पोस्ट टिंगरी थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल को 20 जुलाई 2026 को रानीचौरी-नकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसे मफरूर घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना घनसाली पुलिस की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस ने भी गैर-जमानती वारंटी धर्म सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम बनोली पट्टी गोनगढ़ थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट से संबंधित मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटी हिमानन्द पंत पुत्र राखी राम निवासी ग्राम कोटद्वारा पोस्ट टिंगरी थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल एक हजार रुपये का इनामी एवं स्थायी गैर-जमानती वारंटी धर्म सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम बनोली पट्टी गोनगढ़ थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस टीम कोतवाली चंबा उपनिरीक्षक राकेश राणा हेड कांस्टेबल शशिकांत होमगार्ड ऋषिपाल थाना घनसाली अपर उपनिरीक्षक शशिकांत आरक्षी भास्कर सिंह टिहरी पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार एवं गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *