अलकेश्वर घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज भागीरथी कला संगम के सदस्यों द्वारा अलकेश्वर घाट श्रीनगर मे स्वच्छता का कार्य किया गया। नदी के किनारे घाट पर झाड़ू लगाकर प्लास्टिक की बोतल प्लास्टिक के रेफर वह अन्य प्रकार का कूड़ा इकट्ठा करके कुडे को कूड़ेदान में डाला गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा है कि समिति के सदस्य कुछ दिन पहले भी उस घाट की सफाई की थी लेकिन आज स्थिति वैसी बनी हुई थी जगह-जगह गंदगी और कुडा फैला हुआ था हम जब भी सार्वजनिक स्थान पार्क या नदी तट पर घूमने जाएं और कुछ खाने की चीज अगर ले जाते हैं।खाने के बाद उसके रेफर या खाली प्लास्टिक की बोतल इधर-उधर जगह-जगह ना फेंककर उसको कूड़ेदान में डालना चाहिए। यह सोच और यह जिम्मेदारी हमारी खुद की होनी चाहिए और अन्य को भी बताना चाहिए। इस अवसर सस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल के अलावा रमेश चंद्र थपलियाल,रवि पूरी,हरेंद्र तोमरभगत सिंह बिष्ट संजय कोठारी,दीनबंधु सिंह चौहान,पी.सी नौडियाल,दिनेश उनियाल,दिनेश लिंगवाल मदन गडोई आदि उपस्थित थे
