प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने रोजगारपरक एवं कौशल आधारित स्नातक कार्यक्रम बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज़ (बीएफआरएस) की शुरुआत भी जुलाई 2026 सत्र से कर दी है। इग्नू अध्ययन केंद्र–2752 हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर (गढ़वाल) के समन्वयक डॉ.प्रशांत कंडारी ने बताया कि बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज़ कार्यक्रम ग्रामीण विकास पंचायती राज प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन ग्रामीण आजीविका सामुदायिक विकास तथा सतत विकास जैसे विषयों की व्यापक समझ विकसित करने वाला रोजगारपरक पाठ्यक्रम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर ज्ञान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10+2 या समकक्ष निर्धारित की गई है। कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। इसकी न्यूनतम अवधि तीन वर्ष तथा अधिकतम अवधि छह वर्ष निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का वार्षिक शुल्क 5,000 रुपये रखा गया है तथा इसकी परीक्षा प्रणाली वार्षिक होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री मुद्रित और डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ.प्रशांत कंडारी ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र–2752 में पंजीकृत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमानुसार शैक्षणिक परामर्श अध्ययन संबंधी मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक छात्र सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अध्ययन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य परामर्श सत्र परीक्षा संबंधी सूचनाओं तथा इग्नू की अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अभी तक नवीन प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं करा सके हैं उनके लिए अंतिम तिथि का विस्तार एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की कि वे 31 जुलाई 2026 तक अपना प्रवेश या पुनः पंजीकरण सुनिश्चित कर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा दें। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान विद्यार्थी अपनी सुविधा एवं संबंधित कार्यक्रम की उपलब्धता के अनुसार निकटतम अध्ययन केंद्र के रूप में इग्नू अध्ययन केंद्र–2752, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर (गढ़वाल) का चयन कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के प्रोग्राम्स अनुभाग में उपलब्ध है। डॉ.कंडारी ने बताया कि प्रवेश की पुष्टि होने के बाद पात्र छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से पंजीकरण के समय अपना सक्रिय ई-मेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने की अपील की ताकि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं उन्हें समय पर प्राप्त हो सकें।
Spread the love