Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व एलुमनाई एसोसिएशन सचिव महिपाल सिंह रावत ने मंगलवार को कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन के पुनर्गठन एवं सशक्तीकरण पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों को बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। महिपाल सिंह रावत ने एलुमनाई नेटवर्क को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर अपने सुझाव साझा किए। साथ ही विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने तथा पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। महिपाल सिंह रावत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन अध्ययन केंद्र (सीएमटीएचएस) के वर्ष 1999–2001 बैच के स्नातकोत्तर (पर्यटन) के छात्र रहे हैं। वह पूर्व में विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp