प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून में आयोजित एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (Association of Community Ophthalmologists of India) के उत्तराखंड स्टेट चैप्टर की एक दिवसीय कार्यशाला में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभाग की पीजी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। छात्राओं की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभाग में अध्ययनरत एम.एस.(प्रथम वर्ष) की छात्राओं डॉ.श्वेता एवं डॉ.भावना ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और विषयगत दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रैपिड फायर सेशन में डॉ.भावना ने प्रथम स्थान तथा डॉ.श्वेता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि बेस्ट पीजी ट्रॉफी' प्रतियोगिता में डॉ.भावना ने द्वितीय तथा डॉ.श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ.ए.एन.पांडेय ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत लगन और विषय के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सतत अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाता है। छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने छात्राओं और नेत्र रोग विभाग को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाते हैं। भविष्य में भी संस्थान विद्यार्थियों को शोध नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून में आयोजित एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (Association of Community Ophthalmologists of India) के उत्तराखंड स्टेट चैप्टर की एक दिवसीय कार्यशाला में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभाग की पीजी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। छात्राओं की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभाग में अध्ययनरत एम.एस.(प्रथम वर्ष) की छात्राओं डॉ.श्वेता एवं डॉ.भावना ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और विषयगत दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रैपिड फायर सेशन में डॉ.भावना ने प्रथम स्थान तथा डॉ.श्वेता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि बेस्ट पीजी ट्रॉफी’ प्रतियोगिता में डॉ.भावना ने द्वितीय तथा डॉ.श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ.ए.एन.पांडेय ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत लगन और विषय के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सतत अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाता है। छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने छात्राओं और नेत्र रोग विभाग को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाते हैं। भविष्य में भी संस्थान विद्यार्थियों को शोध नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।