प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर प्रतियोगी परीक्षाओं कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। संवाद कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं कौशल विकास तथा पठन-पाठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों का व्यावसायिक एवं करियर मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं रोजगार योजना तथा इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27 की भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा इससे मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय सेना मर्चेंट नेवी पुलिस तथा अन्य विभागों में भर्ती के अवसर किस प्रकार उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की प्रक्रिया आवश्यक योग्यताओं और तैयारी के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कुल 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली अनुदेशक किशन रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love