प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी को 24 घंटे के भीतर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को राजेन्द्र कुमार अरोड़ा निवासी आर्यनगर ज्वालापुर हरिद्वार ने अपनी नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सुरागरसी पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी दीपक सैनी पुत्र स्वर्गीय चन्द्रपाल सिंह निवासी दससराय चौकी के सामने मोहल्ला सीतापुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक हाकम सिंह कांस्टेबल सौरभ नौटियाल तथा कांस्टेबल सुमित कुमार उपस्थित रहे।
