Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली की पट्टी लस्या के ग्राम पंचायत बच्चवाड़ के ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों ने पंकज थपलियाल को निर्विरोध रुप से उप प्रधान निर्वाचित किया है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत उपप्रधानों के निर्वाचन की घोषणा होने के बाद लस्या पट्टी की ग्राम पंचायत बच्चवाड़ के ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों ने बैठक कर पंकज थपलियाल को निर्विरोध उपप्रधान चुनकर एकता और आपसी सद्भाव का परिचय दिया। ग्राम पंचायत बच्चवाड़ के प्रधान वीर विक्रम सिंह रावत कुलदीप सिंह रावत व सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत ने बताया कि चुनाव से गांव के लोगों में आपसी प्रतिस्पर्धा एवं मतभेद पैदा हो जाता है। इसलिए ग्रामीणों एवं पंचों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर पंकज थपलियाल को उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है। ग्रामीणों की इस पहल का लोगों ने स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान वीर विक्रम सिंह रावत कुलदीप सिंह रावत धूम सिंह रावत धर्म सिंह रावत भरत सिंह रावत उमराव सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *