प्रदीप कुमार
टिहरी गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारियों शाखा प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण लंबित विवेचनाओं के निस्तारण डिजिटल पुलिसिंग साइबर अपराध महिला सुरक्षा तथा आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात रहे दिवंगत उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा तथा जनपद देहरादून में तैनात रहे अभिसूचना निरीक्षक मनोज मनराल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। एसएसपी श्वेता चौबे ने दोनों दिवंगत अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 36 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को अनुशासन जनसेवा संवेदनशीलता और उत्कृष्ट कार्यशैली बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने प्रत्येक विवेचक की नियमित समीक्षा करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति डैशबोर्ड एवं सीसीटीएनएस पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर डिजिटल पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूर्ण उपयोग करें जिससे अपराध नियंत्रण विवेचना अपराधियों की निगरानी और पुलिसिंग की कार्यक्षमता में और अधिक सुधार हो सके। बैठक में आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी पार्किंग व्यवस्था डायवर्जन प्लान तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने जनपद में संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा करते हुए अभियानात्मक कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने प्रगति डैशबोर्ड के माध्यम से लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समय सीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपराध संबंधी सभी सूचनाओं का समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने साइबर अपराध साइबर हेल्पलाइन और साइबर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा साइबर ठगी की धनराशि शीघ्र वापस दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशील निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवरलोडिंग ओवरस्पीड नशे में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान चलाने तथा मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जघन्य अपराधों लंबित विवेचनाओं पुनर्विवेचनाओं राजस्व पुलिस से प्राप्त मामलों जीरो एफआईआर और ई-जीरो एफआईआर के समयबद्ध पंजीकरण न्यायालय से प्राप्त सम्मन एवं वारंट की तामील सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी महिला शिकायतों के निस्तारण डिजिटल विवेचना उपकरणों के उपयोग तथा आई-रेड पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों के समयबद्ध अपलोड की भी समीक्षा की गई। बैठक के अंत में एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 का सुरक्षित शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ मित्रवत एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह क्षेत्राधिकारी चंबा महेश चंद्र लखेड़ा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी सीओ अंडर ट्रेनिंग आदित्य तिवारी प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार वाचक एसएसपी प्रविंद्र सिंह रावत पीआरओ प्रवीन बर्त्वाल सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
