Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) विनोद सुयाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर युवा कल्याण खेल विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कीर्तिनगर विकासखंड के पट्टी कड़ाकोट स्थित खोला गांव के पौराणिक श्री क्षेत्रपाल देवता मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विनोद सुयाल ने प्रदेश के महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों के सशक्तीकरण के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन संगठनों को ग्रामीण विकास सामाजिक जागरूकता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की विभिन्न मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनके हित में आवश्यक निर्णय लेने का अनुरोध किया। बैठक में प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। विनोद सुयाल ने विभिन्न क्षेत्रों में खेल मैदानों के निर्माण उनके विकास तथा आवश्यकता के अनुरूप मिनी स्टेडियम स्थापित किए जाने का आग्रह किया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। विनोद सुयाल ने कीर्तिनगर विकासखंड की पट्टी कड़ाकोट के खोला गांव स्थित पौराणिक श्री क्षेत्रपाल देवता मंदिर के धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए इसके संरक्षण सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्य कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद विनोद सुयाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि युवा कल्याण खेल विकास पीआरडी जवानों के हितों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई होगी जिससे प्रदेश के युवाओं ग्रामीण क्षेत्रों और श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp