Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना श्यामपुर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में एसपीओ सीएलजी सदस्यों तथा होटल-ढाबा संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर ने एसपीओ एवं सीएलजी सदस्यों से कांवड़ मेले के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रमुख स्थलों और चौराहों पर सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही मेले के दौरान संभावित समस्याओं और चुनौतियों के संबंध में उनके सुझाव भी लिए गए तथा उनके प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी एसपीओ और सीएलजी सदस्यों ने कांवड़ मेले के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। होटल एवं ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर स्पष्ट एवं सुपाठ्य रेट लिस्ट प्रदर्शित करें नियमित साफ-सफाई बनाए रखें सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखें तथा कांवड़ यात्रियों के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक का उद्देश्य कांवड़ मेला-2026 के दौरान पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp