प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का बरामद की है। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान रोशनाबाद स्थित पाल मार्केट के पास खाली मैदान से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 पैकेट अवैध देशी शराब किन्नू मार्का बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल कुमार पुत्र जगपाल सिंह निवासी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 60 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी तथा कांस्टेबल रिपेंद्र कैन्तुरा उपस्थित रहे।
Spread the love