Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी पुलिस ने दुष्कर्म मारपीट लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, दुष्कर्म किया जान से मारने की धमकी दी तथा उसके कान के कुंडल लूट लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मामले में शामिल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम दुर्गागढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन कांस्टेबल नारायण सिंह तथा कांस्टेबल राकेश नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp