प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची पेन और 1,280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपदभर में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 जुलाई की रात को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि गैस प्लांट क्षेत्र के सिंबल तिराहा दादूपुर गोविंदपुर के पास एक व्यक्ति अवैध जुआ-सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गफ्फार पुत्र भूरा निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची एक पेन तथा 1,280 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामदगी सट्टा पर्ची एक पेन 1,280 रुपये नकद पुलिस टीम में कांस्टेबल अजय कुमार एवं कांस्टेबल गंभीर तोमर उपस्थित रहे।
Spread the love