Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 पव्वे (टेट्रा पैक) देशी शराब माल्टा ब्रांड बरामद की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपदभर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जुलाई को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने शिवलोक स्थित ऑडिटोरियम की खंडहर बिल्डिंग के पास से रविन्द्र उर्फ बब्बू पुत्र श्याम सिंह निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 26 पव्वे देशी शराब माल्टा ब्रांड बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 26 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा ब्रांड) पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल विमल नेगी एवं कांस्टेबल उदय नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp