प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 12 जुलाई 2026 को आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों की प्रवेश संबंधी आगामी सभी औपचारिकताएं संबंधित शैक्षणिक विभागों द्वारा पूरी कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने संबंधित विभागों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ.प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय ने पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में कार्बनलेस ओएमआर शीट का प्रयोग किया। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी ओएमआर शीट की कार्बन प्रति साथ ले जाने की सुविधा दी गई जिससे वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी उत्तर कुंजी के आधार पर स्वयं अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान कर अपने प्राप्तांकों का सत्यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में यह विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की पूर्व में जारी प्रवेश अधिसूचनाओं के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (सीड) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नेट डीएसटी इंस्पायर फेलोशिप सहित अन्य मान्य छूट श्रेणियों के वैध प्रमाण-पत्र के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साथ संबंधित विभागों द्वारा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रचलित नियमों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियमों तथा विश्वविद्यालय की अधिसूचनाओं के अनुरूप संबंधित विभागों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रवेश दस्तावेज सत्यापन साक्षात्कार तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और अपने संबंधित विभागों से नियमित संपर्क बनाए रखें। विश्वविद्यालय द्वारा समयबद्ध परिणाम घोषित करने पहली बार कार्बनलेस ओएमआर शीट का सफल प्रयोग करने तथा छूट श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को भी समान रूप से साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल करने की व्यवस्था को उच्च शिक्षा में निष्पक्ष पारदर्शी और तकनीक-सक्षम प्रवेश प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Spread the love