प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन (NMO) वीसीएसजी राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के तत्वावधान में शनिवार 25 जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान देश की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ.अमन भारद्वाज ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने सभी चिकित्सकों मेडिकल विद्यार्थियों स्वास्थ्यकर्मियों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है इसलिए कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा अभियान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं बल्कि युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। आयोजकों ने सभी इच्छुक रक्तदाताओं से समय पर पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Spread the love