प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम श्रीनगर ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग के सहयोग से उपयुक्त स्थानों पर छोड़ा जाएगा। अभियान शुरू होने से पहले महापौर आरती भंडारी ने नगर निगम कार्यालय में बंदर पकड़ने वाली टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में महापौर आरती भंडारी ने कहा कि शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण आम नागरिकों को आए दिन अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने खाद्य सामग्री और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राहगीरों को डराने-धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने तत्काल प्रभाव से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। महापौर ने बताया कि शुक्रवार से बंदर पकड़ने वाली टीम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। शहर से बंदरों को पकड़ने के कार्य के लिए लगाई गई टीम द्वारा तत्काल अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत डांग एवं पीएनटी कॉलोनी क्षेत्र से बंदरों को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे शहर में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई पूरी की जाएगी तथा वन विभाग के सहयोग से उन्हें उचित स्थानों पर छोड़ा जाएगा जिससे शहरवासियों को बंदरों के आतंक से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी भी वन्यजीव को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि मानव और वन्यजीव के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां बंदरों की संख्या अधिक है और लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बैठक में नगर आयुक्त नुपुर वर्मा सहायक नगर आयुक्त प्रवीण वर्मा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार तथा बंदर पकड़ने वाली टीम के सदस्य मोनू सैनी जितेंद्र सैनी और प्रमोद सैनी उपस्थित रहे। नगर निगम ने शहरवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में बंदरों की अधिक समस्या है वहां के नागरिक इसकी सूचना नगर निगम को दें ताकि संबंधित क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा सके।
Spread the love