प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नीलकंठ श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित सुव्यवस्थित और सफल संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी.मुरुगेशन पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक धीरेन्द्र गुंज्याल ने ड्यूटी पर रवाना होने से पहले पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनपद पौड़ी टिहरी और देहरादून से कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आपसी समन्वय अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता सतर्कता तथा पूर्ण तत्परता के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक असत्य और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर लगातार निगरानी रखने तथा ऐसी खबरों का तत्काल तथ्यात्मक खंडन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और उत्तराखंड की प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है कि वह धैर्य सेवा-भाव अनुशासन और संयम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखे। अधिकारियों ने जवानों से श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में सतर्कता में कमी न आने देने की अपील की। साथ ही मेला संचालन के लिए तैयार यातायात योजना का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। कांवड़ मेले के प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन और सुव्यवस्थित संचालन के लिए जनपद पौड़ी के संपूर्ण मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन 7 जोन और 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा 5 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं तथा 23 मोबाइल पुलिस पार्टियां 24 घंटे यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगी ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Spread the love