Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता अभिलेख प्रबंधन संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष सीआरए सेक्शन न्याय अनुभाग प्रशासनिक अनुभाग कलेक्ट्रेट कैंटीन सहित विभिन्न अनुभागों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में रखे अभिलेखों साफ-सफाई फर्नीचर तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हेड नाजिर अजय पाल नेगी को निर्देश दिए कि कार्यालयों में बिछे कटे-फटे एवं जर्जर कारपेट तत्काल बदले जाएं तथा सभी अनुभागों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए आलमारियां एवं अन्य जरूरी सामग्री की खरीद के लिए शीघ्र मांग पत्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सभी अनुभागों में कार्य व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके। साथ ही उन्होंने कार्यालय में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की समय पर रिफिलिंग कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिल पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। जांच में सभी प्रकार के आहरण एवं वितरण संबंधी अभिलेख सही पाए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालयीन रिकॉर्ड के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यालयों की सुव्यवस्थित व्यवस्था स्वच्छ वातावरण तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से कार्यकुशलता बढ़ती है और आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने अनुभागों में अनुशासन स्वच्छता और अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी पीओ चन्दन शाह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोदम्बरी डबराल डी.एस.पुण्डीर सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp