Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28/29 जुलाई 2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमराज पुत्र रामपाल निवासी ग्राम पीपरिया उपराला थाना सिरौली जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी सोल पार्किंग के पास रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब। पुलिस टीम उपनिरीक्षक संदीप वर्मा एवं कांस्टेबल पवन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp